फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Rajasthan News: Body of missing sarpanch of Dholipal found floating in MOD canal, suspicion of suicide

Rajasthan News: धोलीपाल के लापता सरपंच का शव एमओडी नहर में तैरता मिला, आत्महत्या का अंदेशा

Fri, 01 Mar 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

Hanumangarh: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए धोलीपाल ग्राम पंचायत के सरपंच का शव शुक्रवार सुबह एमओडी नहर में मिला। प्राथमिक जांच में सरपंच के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Body of missing sarpanch of Dholipal found floating in MOD canal, suspicion of suicide
धोलीपाल सरपंच महावीर मूढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए धोलीपाल ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर मूंड का शव शुक्रवार सुबह एमओडी नहर में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हनुमानगढ़ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राथमिक जांच में सरपंच के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम सदर पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि धोलीपाल सरपंच महावीर मूंड लापता हैं। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि सरपंच की कार और मोबाइल गांव जंडावाली के नजदीक एमओडी नहर के किनारे मिला। सूचना मिलने पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सरपंच के नहर में गिरने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से लापता सरपंच की तलाश नहर में की। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव गुरुसर मोडिया के नजदीक एमओडी नहर में एक शव तैरता हुआ मिला है। जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की तो वह शव लापता सरपंच महावीर मूढ़ का ही था। सूरतगढ़ सदर पुलिस ने जंक्शन पुलिस को शव सुपुर्द कर दिया। जंक्शन पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार धोलीपाल सरपंच महावीर मूढ़ का राजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब वाली साइड में पेट्रोल पंप है। गुरुवार शाम 6 बजे के करीब वे पेट्रोल पंप से घर जाने का कहकर निकले थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ मानसिक अवसाद में भी थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने नहर के किनारे अपनी कार खड़ी की, मोबाइल फोन कार में छोड़ा और नहर में छलांग लगा दी। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed