{"_id":"6a95550fefe00842c208dac0","slug":"major-security-lapse-at-hanumangarh-jail-two-mobile-phones-found-hidden-beneath-a-broken-tile-in-the-toilet-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानगढ़ जिला जेल में बड़ी चूक: शौचालय में टूटी टाइल के नीचे छिपे मिले दो मोबाइल, मचा हड़कंप; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानगढ़ जिला जेल में बड़ी चूक: शौचालय में टूटी टाइल के नीचे छिपे मिले दो मोबाइल, मचा हड़कंप; जांच जारी
Mon, 31 Aug 2026 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:48 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिला जेल में तलाशी के दौरान वार्ड नंबर चार की बैरक के शौचालय की टूटी टाइल के नीचे छिपे दो मोबाइल, बैटरी और डेटा केबल बरामद हुईं। जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मोबाइल के इस्तेमाल और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जेल में किसके थे ये दो मोबाइल?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिला कारागृह में तलाशी अभियान के दौरान शौचालय की टूटी टाइल के नीचे छिपाकर रखे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि कहीं इन मोबाइलों का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि के लिए तो नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
शौचालय की टूटी टाइल के नीचे मिले मोबाइल
जेल अधीक्षक के निर्देश पर कारापाल राजेश कुमार मीना, उपकारापाल बलजीत गोदारा, सहायक कारापाल बलकरण सिंह, रिलीफ इंचार्ज कमलेश मीणा तथा तलाशी दल के प्रहरी धर्मपाल और विवेक ने ड्यूटी स्टाफ के साथ वार्ड नंबर चार की बैरक नंबर छह में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान शौचालय की टूटी टाइल के नीचे से दो मोबाइल फोन, उनकी बैटरी और दो डेटा केबल बरामद की गईं। हालांकि, दोनों मोबाइलों में सिम कार्ड नहीं मिले। साथ ही, उनके आईएमईआई नंबर भी उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन
पढे़ं: वारदात के वक्त CCTV बंद, 319 में 61 कैमरे खराब; हाईकोर्ट सख्त
विज्ञापन
कॉल रिकॉर्ड खंगालने का अनुरोध
मामले में प्रहरी रामनारायण बिश्नोई (40) की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जेल प्रशासन ने बरामद मोबाइल फोन, बैटरी और डेटा केबल की जब्ती सूची तैयार कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया है। जेल प्रशासन ने पुलिस से मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाकर जांच करने का अनुरोध किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि के संचालन में तो नहीं किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।