{"_id":"65fb095917a599c47e066be9","slug":"hanumangarh-property-dealer-committed-suicide-wrote-many-names-bjp-congress-leaders-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, मरने से पहले बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं सहित कई नाम लिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, मरने से पहले बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं सहित कई नाम लिखे
Wed, 20 Mar 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:35 PM IST
सार
हनुमानगढ़ टाउन में प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मरने से पहले वीडियो बनाया और बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं सहित कई नाम भी लिखे।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ टाउन की इन्द्रा कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने बुधवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या करने से पहले प्रॉपर्टी डीलर ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें शहर के कई वार्ड पार्षदों, प्रॉपर्टी डीलरों और नेताओं के नामों का जिक्र करते हुए मकान हड़पने के प्रयास करने का आरोप लगाया। आत्महत्या करने से पहले प्रॉपर्टी डीलर ने मोबाइल फोन के जरिए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। टाउन पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के भाई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन उनमें अधिकतर नाम नहीं हैं।
विज्ञापन
टाउन पुलिस ने आत्महत्या के बाद के वीडियो और सुसाइड नोट को लेकर अभी तक किसी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट और वीडियो सामने आएगा तो उसकी जांच की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार-पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरधारी लाल (40) पुत्र खानचन्द सिंधी निवासी वार्ड 31, इन्द्रा कॉलोनी, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई गोविन्द उसके साथ रहता था। गोविन्द के पास इन्द्रा कॉलोनी के सामने जवाहर नगर में एक मकान है। उसके भाई गोविन्द ने उसे कुछ दिन पहले बताया था कि ओमप्रकाश अरोड़ा, उसका पुत्र मनीष, सुनील कुमार पुत्र रघुमल व भागीरथ नायक जीप अड्डा हनुमानगढ़ टाउन आदि अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर उसका मकान हड़पना चाहते हैं। ये लोग उसका पीछा करते रहते हैं।
विज्ञापन
गिरधारी लाल के अनुसार, बुधवार सुबह उसके भाई गोविन्द ने उक्त लोगों व अन्य का नाम लेकर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गिरधारी लाल के अनुसार, उक्त लोगों ने उसके भाई गोविन्द के खिलाफ एक नर्स गुरुमेज कौर पत्नी बलवन्त सिंह को तैयार किया। इसके कारण उक्त लोगों से दुखी होकर उसके भाई गोविन्द ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर अनसुंधान एसआई ज्योति को सौंपा है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को किया सुपुर्द
जांच अधिकारी एसआई ज्योति ने बताया कि पुलिस ने मृतक गोविंद के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। एसआई ज्योति ने कहा, मामला प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।
वार्ड पार्षदों सहित भाजपा-कांग्रेस नेताओं के नाम लिखे
मृतक प्रॉपर्टी डीलर गोविंद ने आत्महत्या करने से पहले दो पेज का कथित सुसाइड नोट और एक वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो और कथित सुसाइड नोट की बात करे तो इसमें वार्ड पार्षदों, पुलिसकर्मी, शराब कारोबारी, प्रॉपर्टी डीलर सहित भाजपा कांग्रेस के कई नेताओं का नाम लिया है। सुसाइड नोट और वीडियो में उसने अनिल कुमार खीचड़ पूर्व उप सभापति नगर परिषद हनुमानगढ़, देवेंद्र पारीक भाजपा, गुरदीप सिंह बब्बी भाजपा पार्षद, विजेंद्र साईवाल कांग्रेस पार्षद, विक्की उर्फ विकास पुलिस विभाग, जगदीश राजपूत पन्नीवाला, प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार, लखवीर सिंह उर्फ लक्खा और बलवंत सिंह सोनी सहित करीब 30 से ज्यादा नामों का जिक्र किया है।