{"_id":"6604fd1b3669fa44ed0518ad","slug":"hanumangarh-news-two-accused-who-murdered-a-woman-arrested-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली बात पर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली बात पर की थी वारदात
Thu, 28 Mar 2024 10:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:46 AM IST
सार
Hanumangarh News: नाली का पानी गली में आने की बात पर एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मृतका के रिश्तेदार हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र के गांव भूकरका में होली के दिन गली में नाली का पानी इकट्ठा होने की बात पर महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले वार्ड नंबर 4 भूकरका निवासी दो आरोपियों बशीर खान (40) और बिलाल (37) पुत्र सहाबद्दीन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी की ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि मृतका मैमूना (35) दोनों आरोपियों की रिश्ते में भाभी लगती थी। मैमूना के पति महबूब द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बशीर और बिलाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि होली से एक दिन पहले रविवार को महबूब का अपने ताऊ सहाबद्दीन के बेटों बशीर और बिलाल व उसके परिवारजनों के साथ गली में नाली का पानी इकट्ठा होने की बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
रविवार-सोमवार की रात 2 बजे बिलाल, बशीर, शोएब और इमरान ने उनके घर पर पथराव भी किया। अगले दिन सुबह उसकी पत्नी मैमूना घर के बाहर गली में झाड़ू लगा रही थी। तब इन लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों और गंडासी से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। सिरसा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल करने के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन