{"_id":"65fae6519dce21b643021302","slug":"hanumangarh-five-thugs-of-fake-currency-gang-arrested-used-to-cheat-by-posing-as-policemen-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: जाली नोट गिरोह के पांच ठग गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर करते थे ठगी, इन राज्यों में मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: जाली नोट गिरोह के पांच ठग गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर करते थे ठगी, इन राज्यों में मुकदमे दर्ज
Wed, 20 Mar 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:06 PM IST
सार
हनुमानगढ़ में जाली नोट गिरोह के पांच ठग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने 24 बोतल अवैध शराब और फर्जी नंबर की कार भी जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी थाना पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर जाली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 51 हजार रुपये की नकदी, 24 बोतल हरियाणा निर्मित देसी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की गई है। ठगों के खिलाफ भिरानी पुलिस ने धोखाधड़ी संबंधी धाराओं और राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
भिरानी पुलिस थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध धंधों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरंतरता में थाने के एएसआई विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मंगलवार रात को झांसल में हरियाणा बॉर्डर पर लगाए गए नाका पर नाकाबंदी कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने कार नंबर एचआर-26 सी-8937 को रुकवाया तो उसमें पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
इनकी पहचान सुशील (35) पुत्र सज्जन कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड 4, शिव चौक कस्बा भूना फतेहाबाद हरियाणा, नरेश (35) पुत्र शिशपाल वाल्मीकि निवासी जांडली खुर्द भूना फतेहाबाद, अरुण चौधरी (22) पुत्र सुरेन्द्र वाल्मीकि निवासी वार्ड 4, वाटर वक्रस के पास कस्बा भूना फतेहाबाद, सुरजीत (38) पुत्र बंता सिंह वाल्मीकि निवासी वार्ड 5, वीटा मिल्क प्लॉट के सामने कस्बा भूना फतेहाबाद व मोहनलाल (33) पुत्र जयकरण वाल्मीकि निवासी वार्ड 5, वीटा मिल्क प्लॉट के सामने कस्बा भूना फतेहाबाद व मोहनलाल (33) पुत्र जयकरण वाल्मीकि निवासी जांडली खुर्द पीएस भूना जिला फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई। कार की तलाशी ली तो उसमें पुलिस की फर्जी वर्दी, डमी नोट और 51 हजार रुपये नकद, 24 बोतल देसी शराब हरियाणा निर्मित बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी पुलिस कर्मी बनकर डमी नोटों से ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भिरानी, भादरा, नोहर, गोगामेड़ी, साहवा, सदर कैथल, टोहाना, अग्नेहा, भूना, भट्ट, पेहवा पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों की ओर से गांव मुण्डाल हांसी में वर्ष 2024 में व टोहाना मनयाना रोड सफेदो (संद) हरियाणा व समाणा पंजाब में भी ठगी की वारदात करना स्वीकार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई विजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुलोचना, नरेश कुमार, राजेन्द्र, कांस्टेबल बजरंग, कमलेश, राजेश कुमार और सोमवीर शामिल रहे।