{"_id":"67b3577f0bba7e545209ae67","slug":"hanumangarh-deadly-attack-on-a-youth-in-nohar-police-came-into-action-as-matter-came-to-light-five-arrested-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: नोहर में युवक पर जानलेवा हमला, सोशल मीडिया पर मामला आते ही हरकत में आई पुलिस, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: नोहर में युवक पर जानलेवा हमला, सोशल मीडिया पर मामला आते ही हरकत में आई पुलिस, पांच आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Feb 2025 09:06 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 09:06 PM IST
सार
युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल होते ही जिले के एसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला हनुमानगढ़ जिले के नोहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नोहर में एक युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरशद अली ने तुरंत संज्ञान लिया और नोहर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घटना 11 फरवरी की शाम की बताई जा रही है, जब पीड़ित युवक आदिल गोल्याण ईंट भट्टे के सामने खड़ा था। इसी दौरान समीर उर्फ पिदिया, आमिर खान, असलम समेत अन्य आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आदिल पर हमला होते देख एक स्थानीय व्यक्ति परवेज ने उसकी मां को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने बताया कि जब वह अपने पति अयूब और बेटे समीर के साथ मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि आदिल को बुरी तरह पीटा जा रहा था। गंभीर रूप से घायल आदिल को पहले नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हनुमानगढ़ रैफर कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकंवर और वृत्ताधिकारी ईश्वर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में विक्रम (30) निवासी बोदीवाल, देवेंद्र (24) निवासी अटेला कला हरियाणा, समीर उर्फ पिदिया, आमिर (27) और इरफान (30) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नोहर के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।