फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Businessman injured in a deadly attack dies after ten days

Hanumangarh: जानलेवा हमले में घायल व्यापारी की दस दिन बाद मौत, हमला कर रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए थे बदमाश

Mon, 08 Jul 2024 09:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Jul 2024 09:12 PM IST
सार

दुकान से लौटते वक्त जानलेवा हमला कर बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग को डिटेन किया था।

विज्ञापन
Hanumangarh: Businessman injured in a deadly attack dies after ten days
सदर पुलिस थाना हनुमानगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए जिले के डबलीराठान के किराणा व्यापारी की सोमवार सुबह श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यापारी पिछले 10 दिन से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। व्यापारी की मौत के साथ ही इस प्रकरण में हत्या की धारा जुड़ गई है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस इस प्रकरण में जसविन्द्र (20) पुत्र वीर सिंह बावरी निवासी वार्ड 22, डबलीराठान मौलवी बास और सुखवीर सिंह (19) पुत्र दर्शन सिंह बावरी निवासी वार्ड 21, डबलीराठान मौलवी बास को गिरफ्तार करने के साथ विधि से संघर्षरत तीन बालकों को डिटेन किया है। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में मृतक टेकचन्द छाबड़ा के शव का डबलीराठान की शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नरेश कुमार (55) पुत्र रौनकराम अरोड़ा निवासी वार्ड 12, डबलीबास मौलवी ने 28 जून को सदर पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि डबलीराठान में अरोड़वंश धर्मशाला के सामने उसके छोटे भाई टेकचन्द पुत्र रौनकराम अरोड़ा निवासी वार्ड 12 की छाबड़ा वैरायटी स्टोर के नाम से दुकान है। इस दुकान पर उसके भाई टेकचन्द का पुत्र इशान्त छाबड़ा भी काम करता है। 27 जून की रात करीब 10.30 बजे इशांत छाबड़ा और टेकचन्द ने दुकान का हिसाब मिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों की 30 हजार 500 रुपये की बिक्री राशि बैग में रखकर बैग टेकचन्द ने ले लिया। टेकचन्द ने इशांत को घर भेज दिया और कहा कि वह दुकान बंद कर घर आता है। रात्रि करीब 11 बजे टेकचन्द दुकान बंद कर अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सतीश सोनी के घर के पास दो-तीन अज्ञात लोगों ने लूटपाट करने के आशय से उसके भाई टेकचन्द पर लाठियों और धारधार हथियारों से अचानक हमला कर दिया और टेकचन्द के साथ बुरी तरह से मारपीट की। 


शोर-शराबा सुनकर वहां पर साजन कुमार पुत्र भूपेन्द्र कुमार पहुंचा। उसको देख हमलावर उसके भाई से काले रंग का बैग छीनकर भाग गए। सिर में गम्भीर चोटें लगी होने के कारण वे टेकचन्द को डबलीराठान के सरकारी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसके भाई को गम्भीर हालत में हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से भी उसके भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर उन्होंने टेकचन्द को श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने लूट के आरोप में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed