{"_id":"65df17aaf138da0a970f96d4","slug":"attack-on-young-man-going-in-marriage-procession-in-hanumangarh-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: बारात में जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां देकर तोड़ा मोबाइल, छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: बारात में जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां देकर तोड़ा मोबाइल, छह के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 28 Feb 2024 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 28 Feb 2024 04:53 PM IST
सार
Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले में बारातियों से भरी गाड़ी को रास्ते में रुकवाकर आधा दर्जन लोगों ने गाड़ी में सवार एक युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित ने फेफाना पुलिस थाना में तीन नामजद और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
बारात में जा रहे युवक पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के अनुसार मांगीराम (31) पुत्र रामेश्वर धानक उप तहसील फेफाना के वार्ड 15 के निवासियों ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने चाचा के लड़के धोलूराम की शादी में बारात के साथ जा रहा था। उप तहसील फेफाना से माधोसिंघाना रोड पर करीब 1 किलोमीटर दूरी पर पहुंचे तो वहां पर दो मोटर साइकिल पर सवार होकर छह लोग आए और उनकी गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पीड़ित ने बताया कि मोटर साइकिल पर सवार जावेद पुत्र जाकिर, अजय पुत्र रायसिंह नायक, रायसाब पुत्र गिरधारी नायक व तीन अन्य लोगों ने उसके साथ बैल्ट-चैन से मारपीट की। इतना ही नहीं जातिसूचक गालियां देते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। मौके पर मौजूद रामकुमार, मंगलाराम, निहालसिंह ने छुड़वाया। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच नोहर के वृत्ताधिकारी रघुवीर सिंह भाटी के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन