{"_id":"67d6b10ff16d971de102ad93","slug":"9-people-arrested-for-gambling-in-nohar-of-hanumangarh-district-police-seized-94-thousand-rupees-and-gambling-material-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2729998-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: पुलिस ने नोहर में जुआ खेलते नौ को किया गिरफ्तार, 94 हजार रुपये और जुआ सामग्री की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: पुलिस ने नोहर में जुआ खेलते नौ को किया गिरफ्तार, 94 हजार रुपये और जुआ सामग्री की जब्त
Sun, 16 Mar 2025 06:09 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:09 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में जुआ खेलते 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नोहर के विभिन्न वार्डों के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नोहर पुलिस कि गिरफ्त में जुए के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नोहर में रामलीला मैदान के पास से 9 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 94 हजार 250 रुपये की नकदी और जुआ सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक मन अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में नोहर पुलिस थाने की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम को निशांत सरावगी के मकान के पास से सूचना मिली थी।
ये भी पढ़ें- जालोर चितलवाना पुलिस ने बरामद किया 18.600 किलोग्राम डोडा पोस्त, एक आरोपी गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में सुरेंद्र अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, भारत अग्रवाल, अमित अग्रवाल और विकास अग्रवाल शामिल हैं। सभी आरोपी नोहर के विभिन्न वार्डों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में छोटूराम, भागीरथ लाल कॉन्स्टेबल, जगदीश प्रसाद कॉन्स्टेबल, मनोज कॉन्स्टेबल, विजय कुमार कॉन्स्टेबल और संदीप कुमार कांस्टेबल की टीम शामिल थी। जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर ने भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है। आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में नशे के खिलाफ विशेष अभियान जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन