फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh City Council Chairman Ganesh Bansal threatened to kil

Hanumangarh: एमएलए का फॉर्म भरने पर नगर परिषद सभापति गणेश बंसल को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Apr 2023 01:42 PM IST
सार

हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेश बंसल को आया धमकी भरा फोन। आरोपी ने कहा एमएलए का फॉर्म भरा तो जान से मार दूंगा।

विज्ञापन
Hanumangarh City Council Chairman Ganesh Bansal threatened to kil
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हैं। एक-एक सीट पर कई नेता आंख लगाए हुए हैं। ऐसे में हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेश बंसल को चुनाव न लड़ने की धमकी देने का मामला समाने आया है। अनजान युवक ने सभापति को एमएलए का फॉर्म भरने पर जान से मारने की धमकी दी है। बंसल की शिकायत पर शुक्रवार को जंक्शन थाना पुलिस ने आरोपी रोहित धोंसी (रावण) को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार शुक्रवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने थाना जंक्शन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा था कि गुरुवार को उनको अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी। उसने कहा कि मेरी इजाजत के बिना एमएलए का फार्म भरा तो जान से मार दूंगा। इसके बाद उस व्यक्ति ने दोपहर को घर पर आकर जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट पर थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पर केस दर्ज कर जांच एएसआई रोहताश कुमार को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को ही आरोपी रोहित धोंसी उर्फ रावण पुत्र प्रीतम सिंह रामगढ़िया को गिरफतार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed