फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Green hydrogen policy will be implemented in Rajasthan says Minister Shakuntala Rawat

Rajasthan: ग्रीन हाइड्रोजन नीति होगी लागू, उद्योग मंत्री बोलीं- ऐसा करना वाला पहला राज्य होगा राजस्थान

Fri, 07 Oct 2022 10:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि प्रदेश ने अक्षत ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे देश में पहले नंबर पर है। उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों और फीडबैक पर भी काम किया जाएगा। सरकार उद्यमियों को साथ में लेकर चलेगी।

विज्ञापन
Green hydrogen policy will be implemented in Rajasthan says Minister Shakuntala Rawat
मंत्री शकुंतला रावत। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन नीति को लागू की जाएगी। राजस्थान देश में ऐसा पहला प्रदेश होगा जो यह नीति लागू करेगा। मंत्री रावत शुक्रवार को जेईसीसी में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के अंतर्गत आयोजित फ्यूचर रेडी सेक्टर कॉन्क्लेव- एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स को संबोधित कर रही थीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य ने अक्षत ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे देश में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों पर उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों और फीडबैक पर काम किया जाएगा। सरकार उद्यमियों को साथ में लेकर चलेगी। 

विज्ञापन


भारत सरकार के डीपीआईआईटी (डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड) विभाग के सचिव अनुराग जैन ने कहा कि राजस्थान में 10 लाख करोड़ के एमओयू करना और उसमें से 2 लाख करोड़ का क्रियान्वयन करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने निवेशकों से राजस्थान में निवेश करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद मायाराम ने उद्योग जगत और सरकारी एजेंसियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ग्रोथ 2025 तक 7.8 बिलियन होने की संभावना है। ड्रोन मार्केट की ग्रोथ भारत में 2026 तक 1. 81 बिलियन हो जाएगी। उन्होंने प्रेसिजन फार्मिंग और डिजिटल हेल्थकेअर पर कार्य करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed