{"_id":"643964815e0332066d03dce7","slug":"great-indian-travel-bazaar-to-be-held-in-jaipur-from-april-23-283-leaders-from-56-countries-will-come-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: 23 से ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार, 56 देशों के प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स के रूप में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: 23 से ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार, 56 देशों के प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स के रूप में लेंगे हिस्सा
Fri, 14 Apr 2023 08:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 08:09 PM IST
सार
इनबाउंड टूरिज्म के लिए भारत का प्रमुख बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) कोविड-19 महामारी के कारण 3 साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस ग्रैंड एक्सपो का 12वां संस्करण 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग पैलेस ऑन व्हील्स, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, सहित आदि का प्रदर्शन करेगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेट इंडियन ट्रैवल ट्रैवल बाजार के 12वें संस्करण में इस साल विभिन्न देशों से आने वाले टूर ऑपरेटरों के लिए पर्यटन के नए अवसर और आकर्षण होंगे। राज्य सरकार ने पर्यटन और आतिथ्य को बढ़ावा देने के लिए दूरदर्शी कदम उठाए हैं, जिससे दुनिया भर से आने वाले टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों जैसे खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ेगी। इनमें ग्रामीण पर्यटन नीति, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति, राजस्थान इको-टूरिज्म नीति जैसी विभिन्न नई नीतियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा हेरिटेज होटलों को दिए जाने वाले लाभों के कारण यात्रियों के लिए अनूठे एक्पीरिएन्शियल पैकेज तैयार किए गए हैं। जीआईटीबी का आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार; पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से किया जा रहा है। इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एसोसिशंस का सहयोग प्राप्त है।
विज्ञापन
11 हजार पूर्व-निर्धारित बिजनेस टू बिजनेस बैठकें होंगी
इंटरनेशनल मार्ट के इस विशाल बाजार में 300 बूथ्स पर लगभग 290 भारतीय एग्जीबिटर्स अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। दो दिनों में 11,000 पूर्व-निर्धारित, संरचित बी2बी बैठकें होगी। राजस्थान के विभिन्न पर्यटक स्थलों का साक्षात अनुभव प्रदान करने के लिए जीआईटीबी के बाद विश्वभर से आए टूर ऑपर्टर्स को जयपुर समेत पूरे राजस्थान का विजिट कराया जाएगा। जिसमें जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर और सवाईमाधोपुर शामिल है।
टूरिज्म डेवलपमेंट फंड में मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1500 करोड़
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल के बारे में बात करते हुए, पर्यटन मंत्री, राजस्थान सरकार, विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि "कोविड-19 महामारी के कारण कठिन दौर से गुजरने के बाद भी राज्य के अटूट विश्वास और अथक प्रयासों ने इसे भारतीय पर्यटन उद्योग में अग्रणी बनाया है। सरकार ने इस क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए पर्यटन और आतिथ्य को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाकर साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।
उदहारण के लिए पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने वाले लाभ, ग्रामीण पर्यटन नीति, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति की घोषणा, टूरिज्म डेवलपमेंट फंड में मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1500 करोड़ रुपये का आवंटन आदि। इन पहलों ने निवेशकों को आकर्षित किया है और पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित किया है, जिससे यह इस क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाता है।"
जी20 देशों के टूर ऑपरेटर्स भी शामिल होंगे
मार्ट में पर्यटन के विकास के अवसरों की जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार की प्रमुख शासन सचिव, गायत्री राठौड़ ने कहा, "राजस्थान में, ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार (जीआईटीबी) जैसे प्रमोशनल इंटरनेशनल मार्ट्स का आयोजन पर्यटन उत्पादों की क्षमता और शक्ति का प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मार्ट के दौरान बायर्स और सेलर्स के बीच संरचित बी2बी बैठकें होंगी।
राज्य का पर्यटन विभाग पैलेस ऑन व्हील्स, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर आदि का प्रदर्शन करेगा। इस कार्यक्रम में जी20 देशों के टूर ऑपरेटर्स भी शामिल होंगे।"इस व्यापक आयोजन में 56 देशों से 283 प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (एफटीओ) फॉरेन बॉयर्स के रूप में हिस्सा लेंगे। मार्ट के दौरान प्रमुख होटल चेन, लक्जरी रिसॉर्ट्, हेरिटेज होटल एवं स्पा के साथ-साथ हैल्थ केयर संस्थानों, निवेशकों, वित्तीय संस्थानों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, क्रूज लाइनर्स , सड़क परिवहन संगठनों और स्टेट टूरिज्म बोर्ड्स द्वारा अपने पर्यटन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।