{"_id":"6486f07af797ed96b3002d18","slug":"governor-inaugurated-govind-guru-library-in-abu-road-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AbuRoad: राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का किया लोकार्पण, बोले- पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AbuRoad: राज्यपाल ने गोविंद गुरु पुस्तकालय का किया लोकार्पण, बोले- पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण
Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
सार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए सभी की ओर से मिलकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पुस्तकालय का लोकार्पण करते राज्यपाल कलराज मिश्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को आबूरोड में नगर सुधार न्यास आबू की ओर से डेवलप गोविंद गुरु पुस्तकालय का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए सभी की ओर से मिलकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यपाल के साथ सांसद देवजी भाई पटेल, नीरज डांगी और विधायक आबू पिंडवाड़ा समाराम गरासिया की भी विशेष उपस्थिति रही। राज्यपाल सोमवार सुबह माउंट आबू से सड़क मार्ग से आबू रोड पहुंचे। वहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने पुस्तकालय भवन के लोकार्पण के बाद वहां विकसित पुस्तकालय सुविधाओं, वाचनालय आदि का अवलोकन कर पुस्तक संस्कृति के लिए इन्हें महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से संवाद भी किया।
विज्ञापन