{"_id":"5d2598d58ebc3e6d080691a3","slug":"government-will-set-up-farmer-welfare-fund-from-1000-crore-says-ashok-gehlot-in-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: किसानों पर मेहरबान गहलोत सरकार, बनेगा 1000 करोड़ रुपये का कल्याण कोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: किसानों पर मेहरबान गहलोत सरकार, बनेगा 1000 करोड़ रुपये का कल्याण कोष
Wed, 10 Jul 2019 01:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने अपना पहला बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य विधानसभा में 2019-20 का बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि किसानों की मदद के लिए 1000 करोड़ रुपये का किसान कल्याण कोष स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बजट में किसानों को सिंचाई पानी और अबाध बिजली आपूर्ति के लिए अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पृथक फीडर स्थापित करने के लिए 5200 करोड़ रुपये की योजना शुरू की जाएगी। गहलोत ने गंगानगर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने तथा मोहल्लों में जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा की और कहा कि राजस्थान में राज्य खेलों का आयोजन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार 75000 नई भर्तिंया करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा रोजगार घोषणा की जिसके तहत इस साल 25000 युवाओं को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयपुर के परकोटे शहर में मेट्रो इसी साल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदी शाला खोलने की घोषणा की। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह बजट जनता का बजट है जिसे जनता की राय से तैयार किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग को बदलकर उसे पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन निदेशालय के रूप में गठित किया जाएगा। सरकार नयी जलवायु परिवर्तन नीति लाएगी।