फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Government of India will issue a coin of 100 rupees on Milits

Jaipur: अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 को यादगार बनाएगी सरकार, इस महीने जारी होगा 100 रुपये का सिक्का

Mon, 20 Feb 2023 11:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Feb 2023 11:07 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 को यादगार बनाने के मकसद से भारत सरकार 100 रुपये का खास स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। बीकानेर के मुद्राशस्त्री सुधीर लुणावत ने सिक्के के स्वरूप को लेकर जानकारी साझा की।

विज्ञापन
Government of India will issue a coin of 100 rupees on Milits
अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 - फोटो : social media

विस्तार

भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है। अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष को यादगार बनाने के मकसद से भारत सरकार 100 रुपये का खास स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। यह सिक्का इसी माह जारी किया जाएगा। मोटे अनाज यानी मिलेट्स को पीएम मोदी ने 'श्रीअन्न' नाम भी दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहल पर दुनिया वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मना रही है। भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने भी वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है। वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव को वर्ष 2018 में खाद्य और कृषि संगठन द्वारा अनुमोदित किया गया था तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया। दुनियाभर में भारत मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक व दूसरे नंबर का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
विज्ञापन


कैसा दिखेगा सिक्का
सिक्कों और करेंसी नोटों का कलेक्शन व अध्ययन करने वाले बीकानेर के मुद्राशस्त्री सुधीर लुणावत ने सिक्के के स्वरूप को लेकर जानकारी दी। उनके अनुसार सरकार फरवरी में इस सिक्के को जारी करने जा रही है। उन्होंने बताया  इस सिक्के के एक तरफ अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष का अधिकृत लोगो होगा। उसके ऊपर हिंदी तथा नीचे अंग्रेजी में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 लिखा होगा। सिक्के के दूसरे भाग पर अशोक स्तम्भ के नीचे रुपये के चिन्ह के साथ 100 रुपये लिखा होगा जिसके दाएं तथा बाएं भारत लिखा होगा। मिलिट्स पर जारी होने वाला यह 100 रुपये का स्मारक वाला सिक्का भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed