फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Government meetings, sitting and engaged in cheating - Congress

सरकार मीटिंग, सिटिंग और चीटिंग में लगी है - कांग्रेस

Thu, 23 Feb 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला
ब्यूरो / अमर उजाला Updated Thu, 23 Feb 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Government meetings, sitting and engaged in cheating - Congress
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की बृहस्पतिवार को शुरूआत ही हंगामेदार रही। राज्यपाल कल्याण सिंह के अभिभाषण के शुरू होते ही कांग्रेस व राजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि सरकार मीटिंग, सिटिंग और चीटिंग में लगी है।
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और वेल में पहुंचकर हाथों में कागज लहराए। हंगामे के चलते राज्यपाल का अभिभाषण केवल 13 मिनट ही चल पाया और उसे पढ़ा हुआ मान लिया गया।
विज्ञापन


विधानसभा की कार्यवाही 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सबसे पहले कल्याण सिंह ने अभिभाषण पढ़ते हुए सरकार की उपलब्धि गिनाना शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Government meetings, sitting and engaged in cheating - Congress
बीच में ही विपक्ष के सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा खड़े हो गए और जोर-जोर से बोलने लगे। उन्होंने कहा कि सरकार मीटिंग, चीटिंग और सिटिंग में लगी है। इधर, निर्दलीय हनुमान बेनीवाल ने हाथों से कागज लहराते हुए वेल में आकर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

राजपा के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और मनोज न्यांगली भी खड़े होकर बोलने लगे और सरकार को विफल बताया। शोर-शराबे के बीच सरकार के संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने खड़े होकर राज्यपाल से आग्रह किया कि वे अपने अभिभाषण का अंतिम हिस्सा पढ़ दें। उन्होंने अंतिम हिस्सा पढ़ा।

बीच में बजा राष्ट्रगान, फिर सुधारी गलती विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी थी और राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना शूरू ही किया था कि बीच में ही अचानक राष्ट्रगान बज उठा। राज्यपाल सहित सभी सदस्य चौंक गए। हालांकि कुछ सैकंड बाद राष्ट्रगान को बीच में ही बंद कर गलती सुधारी गई। सदन के गलियारों में राष्ट्रगान की गरिमा पर चर्चा होती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed