फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Government medicines thrown in the open along with medical waste in Barmer

Barmer: मेडिकल वेस्ट के साथ खुले में फेंकी सरकारी दवाइयां, प्रतिबंधित इंजेक्शन भी शामिल, संक्रमण का खतरा

Thu, 20 Apr 2023 07:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 20 Apr 2023 07:31 AM IST
सार

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र चैनपुरा सरहद में सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली दवाइयां खुले में मिलने से संक्रमण का खतरा। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक इसका निस्तारण नहीं करवाया गया है।

विज्ञापन
Government medicines thrown in the open along with medical waste in Barmer
खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र चैनपुरा सरहद में  सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली दवाइयों को बिना एक्सपायरी डेट के सड़क के किनारे खुले में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें प्रतिबंधित दवाइयां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


उपयोग में लेने लायक वैध हैं दवाइयां
कूड़े में फेंकी गई इन दवाओं पर अंकित एक्सपायरी डेट जुलाई 2023 लिखा है भारी मात्रा में सरकारी इंजेक्शन दवाइयां और प्रतिबंधित दवाइयां भी शामिल हैं। इतना ही नहीं इनमें उपयोग में लेने के बाद मरीज ड्रीप इंजेक्शन कैनुला भी मात्रा में फेंकी हुई है जो खुले में डाले जाने के कारण ग्रामीणों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। दर्जन से अधिक प्रकार की दवाइयां और इंजेक्शन शामिल हैं। खुले में पड़ी इन दवाइयों से नासमझ बच्चों के द्वारा इसका सेवन करके जान जोखिम में डालने का भी डर सता रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह से खुले में दवाइयां फेंकना गैरकानूनी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक इसका निस्तारण नहीं करवाया गया है और न ही अभी तक इस मामले में कोई जांच करवाई गई है। स्थानीय लोगों ने इस तरह से सरकारी दवाइयों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मामले में जांच की मांग की है।

बड़ा सवाल सरकारी दवाइयां यंहा पहुंची कैसे?
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि बिना एक्सपायरी डेट की दवाई और इंजेक्शन वह भी सरकारी कांउटर से आखिर यहां तक पहुंची कैसे? क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed