{"_id":"630b80a4ae804e3a2018fead","slug":"government-bus-hit-the-car-two-died-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सरकारी बस ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत और कई घायल, 50 फीट घिसटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सरकारी बस ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत और कई घायल, 50 फीट घिसटी कार
Sun, 28 Aug 2022 08:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:37 PM IST
सार
सीकर जयपुर रोड पर हुए हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में एक सरकारी बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बस कार को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सीकर जयपुर रोड पर रामु का बास से गोकुलपुरा तिराहे के बीच हुआ। जहां आमने-सामने से सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। घायलों को उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद बस चालक कार को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया। जिससे कार बस में बुरी तरह फंस गई थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बस और कार को अलग किया गया। कार सवार लोगां को जब तक बहार निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन