फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Goods worth lakhs burnt due to massive fire in Ajmer cardboard factory

 Ajmer: शॉर्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 10 लाख का माल जलकर खाक

Tue, 10 May 2022 05:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 10 May 2022 05:00 PM IST
सार

अजमेर के गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हवा के कारण देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt due to massive fire in Ajmer cardboard factory
अजमेर की गत्ता फैक्ट्री में आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़-ब्यावर राजमार्ग स्थित तबीजी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
 

मंगलवार दोपहर एक बजे तबीजी गांव के निकट स्थित गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण फैक्ट्री में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर नगर निगम की दो दमकल गाड़ी भी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

फैक्ट्री से समय रहते श्रमिक बाहर निकल गए

फैक्ट्री मालिक दीपक संगरोल ने बताया कि ब्यावर रोड बायपास स्थित तबीजी गांव की सीमा में उनकी दीपक उद्योग के नाम से गत्ता फैक्ट्री है। मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। समय रहते ही सभी श्रमिक बाहर निकल आए। आग बुझाने का काम चल रहा है। प्रारंभिक आंकलन में करीब आठ से 10 लाख का नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed