{"_id":"6437a3bfc7681f0c630b05df","slug":"gold-worth-7-lakh-stolen-from-sangriya-police-station-area-jewelery-showroom-of-hanumangarh-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: ज्वेलरी शोरूम से सात लाख के गहने ले गई महिला चोर गैंग, टॉप्स का आर्डर देकर गायब कर दिया डिब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: ज्वेलरी शोरूम से सात लाख के गहने ले गई महिला चोर गैंग, टॉप्स का आर्डर देकर गायब कर दिया डिब्बा
Thu, 13 Apr 2023 12:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:10 PM IST
सार
हनुमानगढ़ के संगरिया में एक ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहक बनकर आईं छह महिलाएं सात लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर ले गईं। सीसीटीवी खंगालने पर चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद महिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में छह शातिर महिलाओं ने एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए सात लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। शोरूम के मालिक को घटना का पता तब चला जब शाम को दुकान बंद करने से पहले सामान मिलाया गया। सामान में एक डिब्बा कम था। इसके बाद सीसीटीवी खंगालने पर वारदात का खुलासा हुआ। चोरी हुए बॉक्स में करीब 12-14 तोला सोने के जेवरात थे।
विज्ञापन
मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र का है। एसआई राजपाल ने बताया कि राजेश कुमार (51) पुत्र मंगत राम अग्रवाल निवासी वार्ड-14 संगरिया ने थाने में रिपोर्ट दी। अग्रसेन मार्केट संगरिया में उनकी जेबी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे 6 महिलाएं दुकान पर सोना लेने के लिए आईं।
विज्ञापन
महिलाओं ने सोने के जेवर और चूड़ियां दिखाने के लिए कहा। इस पर दुकानदार राजेश कुमार सोने के जेवर और चूड़ियां दिखाने लगा। इसी दौरान एक महिला ने सोने की चूड़ियों का डिब्बा दूसरी महिला को दे दिया। कुछ देर में दोनों महिलाएं एक-एक करके बाहर चली गईं। बाकी चार महिलाओं ने दुकानदार को काफी देर उलझाए रखा। टॉप्स बनाने का ऑर्डर और 200 रुपये एडवांस देकर वे भी दुकान से चली गईं। महिलाओं के जाने के बाद सभी जेवरात वापस रखे जा रहे थे तो पता चला कि सोने के जेवरात का एक डिब्बा गायब है। इसके बाद उसने दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि महिलाएं दुकान से सोने का बॉक्स चोरी कर ले गईं। एसआई ने बताया कि ज्वेलर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल महिलाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी से हुआ खुलासा
ज्वेलर ने बताया कि सीसीटीवी में एक महिला डिब्बा दूसरी महिला को देती हुई दिख रही है। इसके बाद सभी महिलाएं आपस में इशारा करती हुईं तुरंत दुकान से निकल गईं। इस दौरान तक उनको चोरी का पता ही नहीं चला। घटना के बाद ज्वेलर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस शातिर चोर महिलाओं की तलाश के लिए दुकान के आसपास से जाने वाले सभी रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।