महंगे शौक के लिए गर्लफ्रेंड को बनाया चोर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा भी मनचले पर इतनी मुग्ध हो गई कि उसके उकसावे पर पड़ोसी डॉक्टर दम्पती के मकान में तीन बार में 3.75 लाख रुपए चुराए। तीसरी बार की चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वह पकड़ी गई।
अब छात्रा अपने आशिक के साथ उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस की गिरफ्त में है। चोरी को लेकर पहले पुलिस को नौकरों पर शक हुआ, दोनों नौकरों से पूछताछ की लेकिन कोई राज नहीं खुला और डॉक्टर ने भी दोनों नौकरों को नौकरी से हटा दिया, लेकिन चोरी नहीं रुकी।
लागातार होती रही चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी महेन्द्र चौहान भी उदयपुर का ही निवासी है। उसने व्हाट्स-एप के जरिए सौ फीट रोड निवासी नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया।
महेन्द्र के प्यार में पड़ी छात्रा ने अपने पड़ोसी डॉक्टर दम्पती के मकान में चोरी कर डाली। डॉक्टर दम्पती ने पुलिस को बताया कि 15 जून को वह बैंक से 3 लाख रुपए निकालकर लाई थी, जो 19 जून को घर में लॉकर से गायब हो गए।
इस राशि के साथ रखे 40 हजार रुपए भी चोरी हो गए। ताला तोड़े बिना ही राशि पार हो गई थी। पुलिस तफ्तीश करती रह जाती, लेकिन चोरी नहीं रुक रही थी।
पूछताछ से पहले लगाए सीसीटीवी कैमरे
पुलिस तफ्तीश कर ही रही थी कि उसी मकान में 4 जुलाई को फिर ताला खोलकर दो लिफाफों से 2600 रुपए चुरा लिए गए।
इसके बाद की तफ्तीश में आखिरकार छात्रा संदेह के घेरे में आ गई। लेकिन, पूछताछ करने से पहले पुलिस ने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे। छात्रा 12 जुलाई को फिर मकान में घुसी।
वहां चोरी के लिए नकदी तलाश ही रही थी कि अचानक डॉक्टर आ गई। इस पर छात्रा चप्पल हाथों में उठा बाहर निकल आई। डॉक्टर ने उससे कुछ पूछना चाहा तो वह हड़बड़ा गई और भाग निकली। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो भांडा फूट गया।
युवक को दे दिए चोरी के रुपए
छात्रा ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद उसने कुछ पैसों से तो शॉपिंग की और बड़ी रकम हाथ लगने पर 1.50 लाख रुपए खर्च के लिए अपने दोस्त महेन्द्र को भी दिए।
पुलिस ने दोनों से 3 लाख रुपए व मकान की चाबी बरामद की है। पूछताछ में छात्रा पुलिस के समक्ष रो पड़ी। बोली, वह डॉक्टर की बेटी के साथ खेलने के बहाने मकान में घुसी और वहां से एक चाबी चुरा ली।
सुबह 9 बजे डॉक्टर दम्पती व नौकर चले गए तो ताला खोलकर अंदर घुसी। पहले तो उसने वहां से मेकअप के महंगे सामान चुराए, बाद में नकदी चुराने लगी।