{"_id":"629f3de34f576e52db3b9cca","slug":"girl-kidnapped-from-barmer-found-in-indore-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इंदौर में मिली बाड़मेर से अगवा की गई युवती, आरोपी युवक गिरफ्तार, 10000 रुपये का था ईनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इंदौर में मिली बाड़मेर से अगवा की गई युवती, आरोपी युवक गिरफ्तार, 10000 रुपये का था ईनाम
Tue, 07 Jun 2022 05:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:30 PM IST
सार
बाड़मेर से अगवा की गई युवती को पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीहोर: फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़ेमर जिले से अगवा की गई युवती को पुलिस ने मप्र के इंदौर से दस्ताब कर लिया है। युवती करीब एक महीने से लापता थी। आईजी जोधपुर रेंज ने आरोपियों की दस्तयाबी पर आईजी जोधपुर रेंज ने 10000 के इनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 27 अप्रैल को थाना कोतवाली इलाके से एक युवती को आरोपी प्रवीण सिंह राजपुरोहित पुत्र मोटू सिंह निवासी महाबार अगवार कर ले गया था। इस वारदात में युवक के साथियों ने भी उसका साथ दिया था। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, सीओ आनंद सिंह के सुपर विजन, थानाधिकारी निंब सिंह और डीसीआरबी प्रभारी महिपाल सिंह हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
डीसीआरबी प्रभारी महिपाल सिंह ने तकनीकी सहायता से आरोपियों के मप्र में इंदौर में होने की जानकारी मिली। आरोपी थाना बेटमा इलाके की जीवन ज्योति कॉलोनी में छिपे हुए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम को इंदौर भेजा गया। जीवन ज्योति कॉलोनी से युवती को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यहां दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन
