'पाताल' में पहुंची लड़की, 45 मिनट में वापस लौटी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी पर यूं तो किसी का बस नहीं लेकिन कई बार हौसले और सहजबुद्धि बड़े हादसों को टाल जरूर देती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में देखने को मिला जहां 700 फीट की गहराई पर गिरी बच्ची को लोगों ने अपनी समझदारी और तत्परता से जिंदा बचा लिया।
राजस्थान ने हेमपुरा गांव में डेढ़ साल की बच्ची मोनिका दस इंच चौड़े और 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची बीस फीट की गहराई में फंस गई। गांव वालों ने समय रहते बच्ची को 45 मिनट में निकाल लिया।
डेढ़ साल की बच्ची न सिर्फ 700 फीट के बोरवेल से जिंदा बच आई बल्कि उसको एक खरोंच तक नहीं आई।
कैसे घटी घटना?
इला राम सियाग की बेटी मोनिका मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे बोरवेल में खेलते-खेलते गिर गई। गांव वालों को जैसे ही हादसे का पता चला सारा गांव जमा हो गया। बिना देर किए बांस की बल्लियों और सरियों को जोड़कर हुक बनाया गया और इसे बोरवेल में डाला गया।
बच्ची के पैर इसमें फंस गए और बच्ची को धीरे-धीरे ऊपर की ओर खींच लिया गया।