फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girl Dies After Gang Rape In Ajmer Murder Case Rajasthan

Rajasthan: गैंगरेप के बाद युवती को जमकर पीटा, अस्पताल में मौत, होटल में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 02 Nov 2022 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

घटना अजमेर के क्लॉक टावर थाना इलाके की है। 28 अक्टूबर को पीड़िता ने पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 27 अक्टूबर को कुख्यात अपराधी श्यामलाल डांगोरिया उर्फ श्यामा (40) उसकी बेटी को रात करीब दस बजे जबरन उठाकर ले गया।

विज्ञापन
Girl Dies After Gang Rape In Ajmer Murder Case Rajasthan
लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में युवती से गैंगरेप किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे बेहरमी से पीटा। गंभीर हालत हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के क्लॉक टावर थाना इलाके की है। 28 अक्टूबर को पीड़िता ने पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 27 अक्टूबर को कुख्यात अपराधी श्यामलाल डांगोरिया उर्फ श्यामा (40) उसकी बेटी को रात करीब दस बजे जबरन उठाकर ले गया। जिसके बाद एक होटल में अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


अगले दिन गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। जानकारी लगने पर परिजन अस्तपाल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अगवा कर मारपीट करने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बीते मंगलवार को पीड़िता युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed