{"_id":"64b7b73a-766a-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"girl-commit-suicide-before-valentine-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन्स-डे से पहले दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन्स-डे से पहले दे दी जान
बीकानेर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Feb 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में वेलेंटाइन्स डे से ठीक पहले एक 20 साल की लड़की ने प्यार में अपनी जान दे दी। युवक शादीशुदा था जो की इस युगल के साथ रहने में अड़चन बन गया था। ऐसे में वैलेंटाइन्स डे से पहले मृतका गोमती नायक ने युवक कोजाराम के साथ मंगलवार रात जहर खा लिया।
विज्ञापन
आत्महत्या के बाद लड़की की बुधवार को मौत हो गई और युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को घटना से जुड़ा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो लाल स्याही में लिखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका गोमती नायक अनूपगडढ़ की रहने वाली थी और उसके साथ जहर खाने वाला युवक कोजाराम श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर गांव का था। वह युवक शादीशुदा है। मृतक युवति अपने मौसा के साथ आई हुई थी और दोनों ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर दोनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लड़की की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस को मिले सुसाइड नोट के विषय में पुलिस अधीक्षक ने बताया की मृतका की मां ने बीकानेर पहुंच कर एक सुसाइड नोट दिया, जो लाल स्याही से लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वे दोनों पति-पत्नी हो चुके हैं पर समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा इसलिये अपनी जान दे रहे हैं।