{"_id":"64bdec2a1f9fc575ea0927ca","slug":"general-knowledge-examination-of-group-a-and-group-b-on-30th-july-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा; ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा; ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को
Mon, 24 Jul 2023 08:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:42 AM IST
सार
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 की तारीख आ गई है। प्रतियोगी परीक्षा-2022 के ग्रुप-ए व ग्रुप-बी की सामान्य ज्ञान की ये परीक्षा अब 30 जुलाई को होगी। बीते दिसंबर में पेपर लीक घटना और एसओजी की रिपोर्ट के बाद आयोग ने दोनों विषयों के पेपर निरस्त किए थे।
विज्ञापन
आरपीएसई सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आयोग ने एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दी है। प्रवेश-पत्र परीक्षा से तीन दिन पूर्व वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी साइट पर जाकर अपना प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। मूल आधार कार्ड नहीं होने पर मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन