फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gender Changed For Love Student Got Married To Teacher in Bharatpur

Love Story: 'कल्पना' का प्यार पाने के लिए मीरा ने जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी, जानें इनके इश्क की दास्तां

Mon, 07 Nov 2022 07:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 07:42 PM IST
सार

कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज होता है। शायद इसीलिए अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर एक लड़की ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। शारीरिक शिक्षिका मीरा कुंतल को अपनी ही स्कूल की छात्रा कल्पना से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि शादी रचाने के लिए मीरा ने अपना जेंडर चेंज कराया और वो लड़का बन गईं।

विज्ञापन
Gender Changed For Love Student Got Married To Teacher in Bharatpur
आरव और कल्पना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में डीग तहसील के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल (जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव) लड़का बन गई हैं। लोग अब उन्हें मीरा नहीं, बल्कि आरव कुंतल के नाम से ही पुकारते हैं। मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, मगर उसके हाव-भाव लड़कों जैसे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


चिकित्सकों की राय में इसे डिस्फोरिया कहा जाता है। मीरा की दिल्ली के एक हॉस्पिटल में 25 दिसंबर, 2019 से 2021 तक जेंडर चेंज की सर्जरी चली। इन तीन साल में मीरा की स्टूडेंट कल्पना ने पूरा ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ। हाल ही में 4 नवंबर को कल्पना और आरव परिणय सूत्र में बंध गए। आरव के पिता वीरी सिंह ने बताया, मीरा उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी थी। आरव को अब उसकी बहनें बतौर भाई राखी बांधती हैं और भांजे उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gender Changed For Love Student Got Married To Teacher in Bharatpur
मीरा ने जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी - फोटो : सोशल मीडिया

कल्पना दुबई में खेलने जाएंगी...
कल्पना कबड्डी की होनहार खिलाड़ी हैं। डीग के गांव नगला मोती निवासी कल्पना ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में परचम फहराया था। कल्पना ने कक्षा 11वीं-12वीं में भी स्टेट लेवल पर खेलने के साथ ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर साल 2021 में दमखम दिखाया। कल्पना अब जनवरी में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने दुबई जाएंगी।

आरव भी नेशनल प्लेयर...
साल 2016 से राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल भी उत्कृष्ट खिलाड़ी रही हैं। मीरा क्रिकेट में नेशनल लेवल पर तीन और हॉकी में चार बार खेल चुकी हैं। अब आरव अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को कबड्डी और वालीबॉल की कोचिंग दे रहे हैं।

Gender Changed For Love Student Got Married To Teacher in Bharatpur
आरव (मीरा) और कल्पना - फोटो : सोशल मीडिया

दुल्हन ने क्या कहा...
दुल्हन कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में मीरा शारीरिक शिक्षक थीं। मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया और वह लड़का बन गईं। हम दोनों में प्यार था, इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली। इस शादी के लिए दोनों के ही परिवार खुश हैं।

दूल्हे ने क्या कहा...
जेंडर चेंज कराकर मीरा से अब दूल्हा बनने के बाद उन्होंने अपना नाम भी आरव कर लिया है। आरव ने बताया, मैं सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। मैं लड़की के रूप में पैदा हुई, मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की न होकर लड़का हूं। इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ शादी कर ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed