{"_id":"62de3b75a8e4216e455fd4fe","slug":"gehlot-government-transferred-27-ras-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रशासनिक फेरबदल, गहलोत सरकार ने 27 आरएएस अधिकारियों का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रशासनिक फेरबदल, गहलोत सरकार ने 27 आरएएस अधिकारियों का किया तबादला
Mon, 25 Jul 2022 12:19 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:19 PM IST
सार
गहलोत सरकार ने रविवार देर रात 27 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही 10 उपखंड अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में आरएएस अधिकारियों के तबादले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार ने रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 27 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रविवार रात कार्मिक विभाग ने तबादला सूची जारी की है।
विज्ञापन
अब तक एपीओ चल रहे अधिकारी आकाश तोमर को परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के विशिष्ट सहायक के तौर पर लगाया गया है। चूरू जिला परिषद के सीईओ रहे विवेक कुमार को राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड का सचिव बनाया गया है। रजनी सिंह को भू प्रबंध कम प्राचार्य भू प्रबंध प्रशिक्षण स्कूल में अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह जगदीश बुनकर को ग्रामीण विकास विभाग में शासन उप सचिव और श्याम सिंह शेखावत को अतिरिक्त निदेशक बाल अधिकारिता विभाग लगाया गया है। मोहम्मद सलीम खान को पर्यटन विभाग में अतिरिक्त निदेशक, अनिल कुमार पूनिया को भू प्रबंधन अधिकारी जोधपुर, राजवीर सिंह चौधरी को शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर का रजिस्टार, राजेश कुमार नायक को उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़, आकाश रंजन को उप शासन सचिव शिक्षा विभाग ग्रुप सिक्स लगाया गया है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार यादव को अतिरिक्त जिला कलेक्टर भरतपुर, त्रिलोक चंद मीणा को उपखंड अधिकारी बयाना, खेमाराम यादव को अल्पसंख्यक आयोग में सचिव, रविंद्र कुमार को जोधपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त, कैलाश चंद गुर्जर को उपखंड अधिकारी बेंगू, रतन लाल योगी को सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग, एकता काबरा को उपखंड अधिकारी सांगानेर जयपुर, सुरेंद्र प्रसाद को उपखंड अधिकारी सीकरी, सरिता मल्होत्रा को कार्यकारी निदेशक राज्य भ्रष्टाचार नियंत्रण प्रकोष्ठ में लगाया गया है।