फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot government removed ban on transfers transfers will be done from old policy only

Rajasthan: राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने तबादलों से रोक हटाई, पुरानी नीति से ही होंगे ट्रांसफर

Mon, 30 May 2022 06:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 30 May 2022 06:27 PM IST
सार

गहलोत सरकार के इस फैसले को राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को खुश करने के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Gehlot government removed ban on transfers transfers will be done from old policy only
सीएम गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तबादलों से तत्काल प्रभाव से रोक हटा दी है। हालांकि, तबादला नीति नहीं आने तक ट्रांसफर पुरानी तबादला नीति के अनुरूप ही होंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रशासनिक एवं समन्वय विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके बाद अब शिक्षा, मेडिकल, एनर्जी सहित सभी विभागों में बड़ी संख्या में तबादले होने का रास्ता साफ हो गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने से पहले सरकार शिक्षा विभाग के तबादलों की लिस्ट जारी करेगी। हालांकि, शिक्षा विभाग की तबादला नीति नहीं आने की वजह से पुरानी तबादला नीति के आधार पर ही तबादले होंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि गहलोत सरकार ने करीब एक साल पहले राजकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाई थी। प्रदेश में अति आवश्यक तबादलों पर उच्चस्तरीय अनुमति के बाद ही तबादले हो रहे थे। सरकार ने अब एक साल बाद इसे हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव से पहले तबादला पर बैन हटाने को विधायकों को खुश करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अब तबादलों में विधायकों की सिफारिश चलेगी। इस बार एक लाख से ज्यादा तबादले होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed