{"_id":"62f23f82378de155646abaec","slug":"gehlot-government-minister-brijendra-ola-swine-flu-rajasthan-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री ओला स्वाइन फ्लू से संक्रमित, सात दिन आइसोलेशन में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री ओला स्वाइन फ्लू से संक्रमित, सात दिन आइसोलेशन में रहेंगे
Tue, 09 Aug 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:35 PM IST
सार
मंत्री की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं। इधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जुलाई के आखिर हफ्ते से संक्रमितों की संख्या बढ़ना शुरू हुई। इसके बाद से यह लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना, स्वाइन फ्लू और लंपी स्किन डिजीज यह तीन वारयस राजस्थान में फैले हुए है। कोरोना के हर दिन प्रदेश में औसतन 500 मरीज मिल रहे हैं। वहीं, लंपी वायरस राज्य के पशुथन पर कहर बरपा रहा है। अब तक दस हजार से ज्यादा गायों की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई हो गई है। 1.6 लाख से अधिक गाय लंपी से संक्रमित हो गईं हैं। अब प्रदेश में स्वाइन फ्लू का असर भी देखने को मिल रहा है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में सरकार के एक मंत्री तक आ गए हैं। उन्होंने इस बारे में खुद ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान सरकार में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। लक्षण दिखने पर उन्होनें अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है। सोमवार रात 9 बजे मंत्री ओला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा, स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवाई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। डॉक्टर कि सलाह पर सप्ताह भर के लिए होम आइसोलेशन में हूं। डाक्टर के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।
विज्ञापन
इधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जुलाई के आखिर हफ्ते से संक्रमितों की संख्या बढ़ना शुरू हुई। इसके बाद से यह लगातार बढ़ रही है। जुलाई की शुरुआत में प्रदेश में एक दिन में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा औसतन 100 के करीब था, लेकिन अब यह 500 के ऊपर निकल गया है। संक्रमितों की मौत भी हो रही है।
विज्ञापन