फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ganrape in rajasthan

नशीला पेय पिलाकर किया 3 दिनों तक गैंगरेप, गिरफ्तार!

Fri, 07 Mar 2014 11:38 AM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
ganrape in rajasthan

पुलिस ने पीडिता के बयान पर जीतू और उसके साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सलमान और हितेश की फरार थे। दोनों को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीडिता ने बयान में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। उसका कहना है कि आरोपियों ने नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जीतू के अलावा उसके दोस्त हर्षित, सलमान व हितेष पर दुराचार का शक जताया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने 30 जनवरी को शिकायत दी कि चौरसियावास निवासी जीतू खान ने उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर कब्जे में कर रखा है।

आरोपी लगातार उस पर तलाक देने का दबाव बना रहा है। आरोपी 29 जनवरी की रात 12.30 बजे जबरन उसके घर में घुस आया। उसने 5 लाख रूपए की मांग करते हुए पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया। आरोपियों ने उसके मकान पर पथराव भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक गैंगरेप

ganrape in rajasthan

राजस्थान के अजमेर जिले से महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता ने आरोपी सहित उसके चार दोस्तों पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुराचार करने का शक जाहिर किया था।

पीडिता के पति ने मारपीट और घर पर पथराव करने का मामला दर्ज कराया था।

खबर के अनुसार पुलिस ने 2 फरवरी की रात पीड़िता को कचहरी रोड पर खड़ी जीतू खान की कार से बरामद किया था। पुलिस ने कार से जीतू और उसके दोस्त हर्षित गुर्जर को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed