फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangwar Haryana gangster murdered outside Nagaur court

Gangwar: नागौर कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या, शूटर्स ने संदीप विश्नोई को नौ गोली मारी

Mon, 19 Sep 2022 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस के सामने ही शूटर्स ने गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संदीप नागौर जेल में ही बंद था।

विज्ञापन
Gangwar Haryana gangster murdered outside Nagaur court
हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर में सोमवार को दोपहर के समय बड़ा हंगामा हो गया। बीच सड़क एक गैंगस्टर को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक सड़क पर सिर्फ गोलियों के कुछ खोल और खून के धब्बे थे। एसपी नागौर समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, जिसकी हत्या की गई है उसका नाम संदीप शेट्टी बताया जा रहा है। फिलहाल, पूरे जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

विज्ञापन


नागौर पुलिस दोपहर में गैंगस्टर संदीप विश्नोई को पेश करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे। बदमाशों ने करीब नौ फायर किए। सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है। संदीप सुपारी किलर था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था। उसने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।


भीलवाड़ा में दो कांस्टेबल की हत्या करने वाला तस्कर राजू फौजी और गैंगस्टर संदीप विश्नोई खास दोस्त थे। पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए संदीप ने ही राजू फौजी को हथियार दिए थे। संदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया था, अपनी गैंग को ऑपरेट करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक सप्लायर से हथियार खरीदे थे।

साल 2016 में विश्नोई ने फौजी के पास बाड़मेर में फरारी काटी थी। इसी के बाद फौजी और संदीप के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि गैंगस्टर संदीप ने राजू फौजी को रिवाल्वर, पिस्टल सहित कई हथियार दिए थे। संदीप ने बताया था, इसके लिए उसने फौजी से कोई रुपये नहीं लिए। कांस्टेबल की हत्या के बाद फौजी उसके पास हरियाणा में रुका था।


तीन साल पहले नागौर में 29 नवंबर 2019 को हुए हत्याकांड में पहली बार संदीप विश्नोई का नाम सामने आया था। पूछताछ में सामने आया था, एक महिला ने पति की हत्या का बदला लेने के लिए मर्डर की साजिश रची थी। हत्या के लिए महिला ने हरियाणा के गैंगस्टर संदीप विश्नोई को 30 लाख की सुपारी दी थी। इसी मामले में गैंगस्टर संदीप नागौर जेल में बंद था।

सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, नागौर शहर में न्यायालय परिसर में सरेआम फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर देने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला पुलिस अधीक्षक का आवास इस न्यायालय परिसर से महज 50 मीटर और कलेक्टर, एसपी का कार्यालय महज 100 मीटर दूर है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा, नागौर सहित प्रदेश में बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। इस प्रकार की घटनाएं राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण हैं।

महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर के निर्देश पर जयपुर से एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ को मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने चारों तरफ सघन नाकाबंदी कर दी है। हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


कार्यवाहक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह ने बताया, सोमवार दिन में लगभग डेढ़ बजे नागौर कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे मर्डर के आरोपी संदीप विश्नोई पर मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में संदीप की मौत हो गई। हमले में संदीप के तीन साथियों समेत एक अधिवक्ता के भी गोली लगने की सूचना है। हमले के बाद घायल हुए व्यक्तियों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक के दो साथियों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया जा रहा है।

एडीजी सिंह ने बताया, हुलिए के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी हुई कड़ियों को जोड़कर आरोपियों की पुख्ता पहचान करने और उन्हें दस्तयाब करने की सारी कार्रवाई प्ररम्भ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed