{"_id":"64aec4347f36c6728e06c7f8","slug":"gangster-kuldeep-murder-case-four-accused-arrested-within-hours-of-firing-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangster Kuldeep Murder Case: फायरिंग के कुछ ही घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की नाकाबंदी, दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangster Kuldeep Murder Case: फायरिंग के कुछ ही घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की नाकाबंदी, दबिश जारी
Wed, 12 Jul 2023 08:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:48 PM IST
सार
Gangster Kuldeep Murder Case: बहुचर्चित बीजेपी नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना की बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्ची झोंकी, फिर कुलदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चंद घंटे में ही चार हमलावरों को धर दबोचा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप हत्याकांड मामले में फायरिंग के कुछ ही घंटे में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है। कई जगह दबिश और नाकाबंदी अन्य बदमाशों की तलाश में की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आए चारों आरोपियों की पैरों में चोट लगी है। बताया जा रहा है, आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी जिन्हें गोली लगी है, उन्हें धौलपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी दोनों आरोपियों को रुदावल थाना पुलिस कस्टडी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
धर्मराज और सौरभ के पैर में चोट...
पकड़े गए आरोपी धर्मराज और सौरभ के पैर में चोट आई है। विष्णु और बबलू के पैर में गोलियां लगी हैं। कुलदीप का शव मोर्चरी में रखने के बाद मोर्चरी के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति मोर्चरी की तरफ न जा सके। दूसरी तरफ कुलदीप के परिजन और उसके रिश्तेदारों ने भरतपुर आरबीएम चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। फिलहाल, आरबीएम अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश बबलू-विष्णु धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती...
गौरतलब है कि जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर को भरतपुर का चालानी गार्ड कृपाल जघीना के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को जयपुर जेल से रोडवेज बस द्वारा कोर्ट में पेशी करने के लिए ला रहा था। अमोली टोल प्लाजा पर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश रोडवेज बस में चढ़ गए और चलानी गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंक कर कुलदीप जघीना को गोलियों से भून दिया। हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीछा कर बदमाश बबलू एवं विष्णु को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। भरतपुर पुलिस ने आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन हालात तनावपूर्ण होने की वजह से भरतपुर पुलिस ने धौलपुर जिला अस्पताल में दोनों बदमाशों को शिफ्ट करा दिया है। जिला अस्पताल के बंदी वार्ड में दोनों का उपचार किया जा रहा है। जिले के कोतवाली, निहालगंज, सदर, मनिया, सैंपऊ बाद पुलिस थानों का जाब्ता तैनात किया है। इसके अलावा क्यूआरटी एवं कोबरा टीम को भी तैनात किया गया है।