फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gangrape, main accused arrested by bringing Jaipur on the pretext of getting employment

नौकरी के बहाने जयपुर लाकर युवती से गैंगरेप,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 15 Mar 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
Gangrape, main accused arrested by bringing Jaipur on the pretext of getting employment
करधनी थाना पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
रोजगार दिलाने के बहाने एक युवती को सीकर से जयपुर लाकर गैंगरेप करने की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को करधनी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी अजय मीणा करधनी थाना इलाके के लालचंदपुरा गांव में मीणों की ढाणी का रहने वाला है। वह शातिर नकबजन है। चोरी के मुकदमों में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह पिछले लंबे अरसे से सीकर के पलसाना में फरारी काट रहा था। करीब दो माह पहले अजय मीणा एक युवती को रोजगार दिलाने के बहाने जयपुर ले आया। यहां बैनाड़ रोड पर श्याम नगर कॉलोनी में युवती को एक मकान में रखा।
 
जहां आरोपी अजय ने एक परिचित महिला की मदद से युवती को झांसा देकर पलसाना में एक रेस्त्रां में काम करने वाले दो युवकों को जयपुर बुलाया। इसके बाद युवती से गैंगरेप कर भाग गए। 20 फरवरी को मुकदमा दर्ज होने पर एसीपी आस मोहम्मद के निर्देशन में पड़ताल शुरु हुई।
विज्ञापन

 
थानाप्रभारी अनिल जसोरिया, सबइंस्पेक्टर सवाई सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, प्रकाशचंद व अजेन्द्र सिंह को टीम में शामिल किया गया। पुलिस टीम ने वारदात में सहयोगी आरोपी महिला और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अजय मीणा के गुजरात में होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां भनक लगने पर आरोपी जयपुर आ गया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed