फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   gangrape in rajasthan

भाई को मारी गोली, 3 बहनों से किया गैंगरेप

Thu, 06 Mar 2014 12:22 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
gangrape in rajasthan

राजस्थान के खदराया गांव में एक 14 वर्षीय लड़के को गोली मारकर उसकी तीन बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस वारदात में आरोपियों के साथ मृतक का रिश्तेदार भी शामिल था। पुलिस ने बुधवार शाम को सूचना पर मृतक के शव को थाना क्षेत्र के गांव खदराया से बरामद किया है। शव का देर शाम पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार यह 14 वर्षीय किशोर मंगलवार को अपनी तीन बहनों के साथ एक रिश्तेदार के पास खदराया गांव गया था।

भाई को मारी गोली

gangrape in rajasthan

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पथैना निवासी बबली अपने साथी कैलाश माली व रामू गुर्जर के साथ खदराया पहुंच गया। आरोप है कि रात में बबली व उसके साथियों ने जमकर शराब पी और इसके बाद बबली ने उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बबली ने डेरे में ही टंगी बंदूक को उठा लिया और बहनों को धमकाते हुए किशोर को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोप है कि बबली व उसके साथियों ने हत्या के बाद तीनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed