{"_id":"6297528c8b014a2c127eec38","slug":"gang-war-with-bhopal-absconding-crook-mukhtar-malik-in-jhalawar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangwar: भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक और बंटी गैंग के बीच झालावाड़ में गैंगवार, एक की मौत, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangwar: भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक और बंटी गैंग के बीच झालावाड़ में गैंगवार, एक की मौत, जानें मामला
Wed, 01 Jun 2022 06:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:32 PM IST
सार
राजस्थान के झालावाड़ में भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक की गैंग और राजस्थान की बंटी गैंग के बीच गैंगवार हुआ। फायरिंग में एक की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
मुख्तार मलिक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक की गैंग और राजस्थान की बंटी गैंग के बीच गैंगवार हुआ। यह गैंगवार प्रदेश के झालावाड़ में हुआ है। इस दौरान मुख्तार गैंग के एक साथी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गैंग के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से मुख्तार गैंग के एक साथी की मौत हो गई। वहीं मुख्तार और विक्की वाहिद को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी दोनों लापता है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के समय मुख्तार गैंग के लोग जिस नाव में सवार थी वह डूब गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका लिया है। मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले कुछ मछुआरों से उसका विवाद हो गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई। सुबह नदी में एक युवक का शव मिला साथ ही नाव भी पलटी हुई थी। पुलिस मुख्तार के साथ गश्त कर रहे मजदूरों को तलाश कर रही है। बता दें कि बदमाश मुख्तार के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
