फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang war in Jaipur miscreants shot you in front of people

Rajasthan: लोगों के सामने फायरिंग, जयपुर में सड़क पर दौड़ाकर बदमाश को मारी गोली

Fri, 02 Dec 2022 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Dec 2022 10:52 PM IST
सार

हत्या कर भागते समय बदमाशों की थार गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो वह एक कैब से फरार हो गए। कैब को रुकवार बदमाशों ने उसके चालक के साथ मारपीट भी की।  इस गैंगवॉर से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  

विज्ञापन
Gang war in Jaipur miscreants shot you in front of people
गोली लगने से बदमाश महेंद्र की मौत, थार गाड़ी से आए थे हत्यारे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। राजधानी जयपुर में भी आए दिन गोलीबारी, अपहरण सहित अन्य वारदात सामने आती रहती हैं। गुरुवार रात को गोदावरी अपार्टमेंट में दो गुटों के बीच गैंगवार हुई। इस दौरान गोली लगने के बाद एक गैंग के बदमाश ने भागने का प्रयास, लेकिन उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को सवाईमाधोपुर की विनीत मेडी गैंग ने दौसा की महेंद्र मीणा गैंग के सरगना पर हमला किया। सरगना महेंद्र दौसा का रहने वाला था, लेकिन वह लंबे समय से मानसरोवर में रह रहा था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महेंद्र ने करीब 15 दिन पहले अपने साले संदीप जीवली के साथ मिलकर विनीत पर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने उसकी कार में भी तोड़-फोड़ की थी। जिसके बाद से  विनीत बदला लेने का प्रयास कर रहा था। गुरुवार रात को थार गाड़ी से आए विनीत की गैंग के करीब पांच गुर्गों ने महेंद्र पर हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भागते समय बदमाशों की थार गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो वह एक कैब से फरार हो गए। कैब को रुकवार बदमाशों ने उसके चालक के साथ मारपीट भी की।  इस गैंगवॉर से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोग कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की थार को जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed