{"_id":"624734ab4b0db346831cbca0","slug":"gang-rape-by-threatening-to-make-obscene-photos-and-videos-viral-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सोशल मीडिया पर दोस्ती, अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सोशल मीडिया पर दोस्ती, अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
सार
बीकानेर में छह युवकों ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के जेएनवीसी थाना इलाके में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी आसिफ खान, शाबु खान, लक्की, विक्की भाटी, महबूब और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवकों ने उसके साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद बातचीत कर उससे फोटो और वीडियो ले लिए। इन्हें अश्लील रूप से एडिट कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ सामूहित दुष्कर्म करते रहे। तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। जेएनवीसी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन