{"_id":"63f85bce01d2219ad3056333","slug":"gajendra-singh-shekhawat-targeted-cm-in-bharatpur-firing-case-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर फायरिंग: शेखावत का सीएम पर तंज, बोले- गृह मंत्रालय में ताला लगा दो, ऐसा मुखिया सुरक्षा नहीं कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर फायरिंग: शेखावत का सीएम पर तंज, बोले- गृह मंत्रालय में ताला लगा दो, ऐसा मुखिया सुरक्षा नहीं कर सकता
Fri, 24 Feb 2023 12:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:11 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भरतपुर सरेआम फायरिंग मामले में गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल। कहा कि गोलीबारी से छलनी हो रहा राजस्थान और सीएम खुद को सुरक्षित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को अशोक गहलोत सरकार पर राज्य की कानून-व्यवस्था से लेकर झूठे वादे करने तक हमला बोला। भरतपुर में व्यापारी पर सरेआम फायरिंग की घटना पर शेखावत ने कहा कि रोजाना राजस्थान गोलीबारी से छलनी हो रहा है और मुख्यमंत्री महोदय खुद को सुरक्षित करने में लगे हैं। ऐसा मुखिया कभी जनता की सुरक्षा नहीं कर सकता। राज्य के गृह मंत्रालय में ताला लगाने की नौबत आ गई है। भरतपुर में व्यापारी पर सरेआम फायरिंग की घटना इनकी विफलता की संख्या में एक और वृद्धि है।
विज्ञापन
घोषणा करने वालों से एक परीक्षा संभल नहीं रही
मुख्यमंत्री के झूठे वादों पर शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी को 10 के आगे की गिनती नहीं आती, वर्ना आज अपनी ही पार्टी के झूठे वादे गिनते रह जाते। वहीं, अगर गहलोत जी को झूठ बोलने वाली मशीन पर बिठाया जाए तो उनके कुछ कहने से पहले ही लाल बत्ती जल उठेगी। सीएचओ भर्ती परीक्षा के पेपरलीक पर शेखावत ने तंज कसा कि इनसे एक परीक्षा नहीं संभल पा रही और घोषणाओं की कतार लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन