फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat Says We have to work together for the country and religion

राजस्थान: देश और धर्म के लिए हमें संगठित होकर काम करना होगा, गौड़ समाज के कार्यक्रम में बोले शेखावत

Sun, 24 Sep 2023 07:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 24 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कंधों से चौड़ी छाती नहीं, धर्म से बड़ी जाति नहीं। इसलिए ब्राह्मण समाज को संपूर्ण हिंदू समाज के लिए काम करना है, तभी सनातन धर्म की रक्षा होगी।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat Says We have to work together for the country and religion
गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज देश, धर्म और संस्कृति पर हर ओर से हमले हो रहे हैं। इसके लिए हमें जातियों से ऊपर उठकर संगठित होकर काम करना होगा। सभी समाजों को एक होकर सनातन संस्कृति पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। 

विज्ञापन


शेखावत रविवार को हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति पर हमला हो रहा है। हमें विघटित होने के बजाय संगठित होने की जरूरत है। जहां जहां हिदू कमजोर हुआ देश कमजोर हुआ। जहां जहां हिंदू संख्या में कम होता रहा, देश का विभाजन होता रहा। दो हजार साल पहले भारत का नक्शा सुदूर सेंट्रल एशिया तक था। वह सिमटते-सिमटते कहां तक आकर पहुंच गया। हिंदू के विघटित होने से देश को नुकसान है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कंधों से चौड़ी छाती नहीं, धर्म से बड़ी जाति नहीं। इसलिए ब्राह्मण समाज को संपूर्ण हिंदू समाज के लिए काम करना है, तभी सनातन धर्म की रक्षा होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे ने सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी की है। ऐसे में सनातन धर्म की रक्षा के लिए छोटी अपेक्षाओं से ऊपर उठकर बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि भारत बदल रहा है। विश्व पटल पर देश की छवि बदल रही। देश को प्रथम मानते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी काम कर रहे हैं। सभी समाजों को आगे बढ़ाते हुए गरीब के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए काम हो रहा है। देश का प्रथम मानकर फैसले लिए जा रहे हैं। देश को विश्व के पटल पर सर्वशक्तिमान बनाने के फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे में भारत और सनातन विरोधी ताकतें भारत के बाहर से और भारत के भीतर से संगठित होकर काम कर रही है। वे इस संपरिवर्तन के दौर में अवरोध कर रहे हैं। ऐसे में ब्राह्मण समाज की जिम्मेदार और अधिक है, क्योंकि समाज को दिशा दिखाने का काम ब्राह्मण समाज ने किया है। 

शेखावत ने कहा कि सनातन अविरल प्रवाहमान है। इसे सतयुग से लेकर कलिकाल तक अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए ब्राह्मण समाज का अतुलनीय योगदान रहा है। समाज के बंधु एकत्र हो तो सार्थक चर्चा होना अवश्यमंभावी है। समाज की प्रतिभाओं का इस पटल पर सम्मान प्रशंसनीय है। 


शेखावत ने कहा कि मुझे बताया गया कि इस समाज का संपूर्ण ब्राह्मण समाज में दस फीसदी का योगदान है। ऐसे में उसके अनुरूप राजनीतिक सहभागिता मिलनी चाहिए। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया ऐसे कालखंड से गुजर रही है जहां समाज और परिवार की अवधारणा खंडित होती जा रही है। ऐसे में इन सामूहिक भोज का आयोजन सामाजिक भाव को पुष्ट करने की भूमिका का निर्वहन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed