फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat attended the 24th ICID General Assembly in Australia

Rajasthan: ऑस्ट्रेलिया में 24वीं आईसीआईडी महासभा में शामिल हुए शेखावत, जल संरक्षण को लेकर कही यह बात

Thu, 06 Oct 2022 06:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 06:03 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों से भूजल भंडारण से लेकर जल के सदुपयोग-पुनर्पयोग, गुणवत्ता और जल प्रबंधन में जनता की सीधी भागीदारी सहित आदि मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat attended the 24th ICID General Assembly in Australia
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उज्बेकिस्तान के जल मंत्री को भेंट की किताब। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में 24वीं आईसीआईडी महासभा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एडिलेड में नई तकनीक और समाधान के साथ जल के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधियों से बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर वार्ता की। 

विज्ञापन


शेखावत ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जल संरक्षण का अभियान जनआंदोलन में बदल गया है। शेखावत ने सभी को भारत में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास है कि दुनिया हमारे बदलाव की साक्षी और साझीदार बने। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण पर भारत से उनकी परिस्थिति और सोच मिलती है। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों से भूजल भंडारण से लेकर जल के सदुपयोग-पुनर्पयोग, गुणवत्ता और जल प्रबंधन में जनता की सीधी भागीदारी सहित आदि मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के कायाकल्प को लेकर चर्चा 
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने नदियों के कायाकल्प को लेकर ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण व जल मंत्री तान्या जॉन प्लिबरसेक से चर्चा की। दोनों के बीच मरे डार्लिंग नदी प्राधिकरण, नमामि गंगे अभियान, पानी के सदुपयोग की क्षमता, जल जीवन मिशन, निरंतर प्रभाव और पारिस्थितिकी तंत्र के अनुसार जल बहाव बनाए रखने आदि विषयों पर उद्देश्यपरक वार्ता हुई। शेखावत ने एडिलेड में 24वीं आईसीआईडी इंटरनेशनल कांग्रेस 'इरीगेशन ऑस्ट्रेलिया' द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां भारत का भी स्टॉल लगाया गया है। इस दौरान शेखावत ने उज्बेकिस्तान के जल संसाधन मंत्री शौकत खामारेव से मुलाकात कर उन्हें 'रोइंग डाउन द गंगा' किताब भी भेंट की।


नई पहचान गढ़ते भारत से प्रवासियों में उत्साह 
केंद्रीय मंत्री शेखावत एडिलेड में प्रवासी भारतीयों से मिलन समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई पहचान गढ़ते भारत से उनमें उत्साह है। शेखावत ने भारतवासियों को  नए भारत के निर्माण की नीतियों से परिचित कराने का प्रयास किया और बताया कि कैसे भारत के आम जनजीवन में सुधार आ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed