फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   G-20 Sherpa meeting in Udaipur from 4 December Foreign guests will be welcomed with Rajasthani culture

Rajasthan: कल से G-20 शेरपा बैठक, बीकानेर के रौबीले और महिलाएं करेंगी विदेशी महमानों का स्वागत

Sat, 03 Dec 2022 11:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 03 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड ने बताया कि उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत मारवाड की पारम्परिक वेशभूषा में बीकानेर के रौबिले और महिला लोक कलाकार करेंगी। 4 से 7 दिसंबर तक पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
G-20 Sherpa meeting in Udaipur from 4 December Foreign guests will be welcomed with Rajasthani culture
जी-20 शेरपा मीटिंग की तैयारी पूरी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार से जी-20 शेरपा बैठक की शुरुआत होगी। 4 से 7 दिसंबर तक होने वाली इस बैठक में चीन, फ्रांस, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जापान, कोरिया गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, रूस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और यूरोपीय संघ से डेलिगेट्स आएंगे। देशी-विदेशी डेलिगेट्स के स्वागत के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बैठक में आने वाले मेहमानों का उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत होगा।  

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड ने बताया कि उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत मारवाड की पारम्परिक वेशभूषा में बीकानेर के रौबिले और महिला लोक कलाकार करेंगी। 4 से 7 दिसंबर तक पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


समिट के पहले दिन रविवार शाम को होटल लीला के शीशमहल में विश्व प्रसिद्व लंगा मांगणियार लोक कलाकार गाजी खान रंगारंग प्रस्तुति देंगे। 5 दिसंबर की शाम जगमंदिर पैलेस में 'कलर्स ऑफ राजस्थान' के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 6 दिसंबर की शाम  उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक में भारत के विभिन्न कला शैलियों पर आधारित प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार चौथे दिन 7 दिसंबर की शाम रणकपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जी-20 समिट शेरपा की बैठक की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत करेंगे। समिट में होने वाली बैठकें ताज फतेह पैलेस सहित शहर के अन्य स्थानों पर होंगी। समिट में आने वाले डेलिगेट्स को एतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।  


बता दें कि भारत ने औपचारिक रूप से नबंवर महीने की पहली तारीख को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। मेजबान देश के तौर पर भारत सितंबर 2023 में नई दिल्ली में होने वाली जी20 शिखर बैठक का एजेंडा तय करेगा। 1999 में स्थापित हुआ जी20 समूह यूरोपीय संघ के साथ ही 19 देशों का एक बहुपक्षीय संगठन है। भारत जी20 की स्थापना के समय से ही इसका सदस्य रहा है। जी20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 प्रतिशत, विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई और वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed