विधानसभा में विधायक ने दिखाया थप्पड़, तो मंत्री ने दिखाया जूता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(युनूस खान- फाइल फोटो)
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को मंत्री व विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने मंत्री की ओर थप्पड़ का इशारा किया, तो मंत्री ने विधायक को पैरों की ओर इशारा करते हुए जूता दिखाया। विधानसभा में परिवहन मंत्री युनूस खान प्रदेश में कैब संचालकों से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
राजस्थान में कैब चालकों द्वारा विदेशी व स्थानीय युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई है। जवाब देते समय मंत्री ने कहा कि अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों को यदि लाइसेंस मिला है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने की विवादास्पद टिप्पणी
इसके बाद निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सदन में कुछ लोग हैं, जिनके ऊपर भी 18 मुकदमे हैं। मंत्री ने कहा कि गृह मंत्री से निवेदन है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे।
इस टिप्पणी के बाद बेनीवाल गुस्से में आ गए और मंत्री की ओर थप्पड़ का इशारा करते हुए विवादास्पद टिप्पणी कर डाली। मंत्री ने भी पैरों की ओर इशारा करते हुए जूता दिखाया।
सत्ता पक्ष के लोग बेनीवाल की ओर बढ़े, तो संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने उन्हें रोका। जमकर हंगामा होते देख सदन को पौन घंटे के लिए स्थागित कर दिया।