फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fun and pocket money made bike thieves two minors caught by Bhilwara police

Rajasthan: अय्याशी के लिए बन गए चोर, दो नाबालिग से पुलिस ने बरामद किया बाइकों का जखीरा

Fri, 06 Jan 2023 06:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Jan 2023 06:11 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने और जेब खर्च निकालने के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि इससे पहले दोनों ने कितनी और चोरियां की हैं। 

विज्ञापन
Fun and pocket money made bike thieves two minors caught by Bhilwara police
आरोपियों से जब्त की गईं बाइकें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की भीम गंज थाना पुलिस ने दो नाबालिग बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों चारों के पास से 26 बाइक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने और जेब खर्च निकालने के लिए बाइक चोरी करते थे।      

विज्ञापन


भीम गंज थाना पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में बाइक चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रहीं थी। लगातार आ रहीं शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसकी बताई जगह से पुलिस ने चोरी की 16 बाइकें बरामद की।  
विज्ञापन


एक और गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस ने एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ तो उसने भी चोरी की वारदत करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने 10 बाइक बरामद कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने और जेब खर्च निकालने के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि इससे पहले दोनों ने कितनी और चोरियां की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed