Rape in Jaipur: नाबालिग से दोस्त ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक की दरिंदगी
आरोप है कि लड़की के दोस्त ने उसे जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी और पीड़िता एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक पीड़िता से ज्यादती की। पीड़िता के पिता ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता की पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी के साथ 19 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों में दोस्ती थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि करीब एक साल पहले उनकी बेटी पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने घर के अंदर उसे जबरन खींच लिया। घर में आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इस बारे में परिजनों को पता चला तो थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच में जुट गई है।