{"_id":"5d2da6618ebc3e6d13239f39","slug":"french-man-attacked-in-a-hotel-in-pushkar-rajasthan-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : पुष्कर के होटल में फ्रांस के नागरिक पर चाकू से हमला, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : पुष्कर के होटल में फ्रांस के नागरिक पर चाकू से हमला, पुलिस कर रही जांच
Tue, 16 Jul 2019 03:56 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुष्कर में एक होटल में फ्रांस के युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। युवक को पुष्कर अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर एसपी राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम रॉबिन ब्रूनो है। उसने बताया कि किसी ने होटल में उसके कमरे का गेट खटखटाया था। उसने जैसे ही गेट खोला किसी ने चाकू से वार कर दिया। इसके बाद किसी तरह वह घायल अवस्था में होटल मालिक के पास पहुंचा।
विज्ञापन
होटल मालिक घायल युवक को पुष्कर अस्पताल ले गया औऱ पुलिस को सूचना दी। युवक के सीने पर दो घाव हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में होटल के कमरे में किसी प्रकार के झगड़े के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन