{"_id":"635ab5272e725a24174dfac4","slug":"four-youths-raped-deaf-girl-in-bharatpur-five-months-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मूकबधिर युवती से चार युवकों ने किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती भी, तस्वीर देख पहचाने आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मूकबधिर युवती से चार युवकों ने किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती भी, तस्वीर देख पहचाने आरोपी
Thu, 27 Oct 2022 10:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:17 PM IST
सार
पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान भी लिया है। जिनमें से एक आरोपी भी मूकबधिर है। बाकी आरोपी उसके साथी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह पांच महीने की गर्भवती भी है। शहर के एमबी अस्पातल में पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से पीड़िता के बयान लिए। इस दौरान हैरान करने वाली बात सामने आईं। पीड़िता ने एक्सपर्ट को बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया है। पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का खुलासा भी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
दरअसल, कुछ दिन पहले शहर के विवेक पार्क के पास लोगों ने मूकबधिर युवती को लावारिस हालत में घूमते हुए देखा था। उन्होंने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी। जिसके बाद उसे एक सखी सुरक्षा शेल्टर होम में रखवाया दिया गया। कुछ दिन पहले उसे यहां से सेवा मंदिर भेज दिया था। बुधवार देर रात पीड़िता ने सेवा मंदिर की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसक पैर टूट गया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह उसे एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद पीड़िता के बयान लेने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाया गया। इस दौरान पीड़िता ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान भी लिया है। जिनमें से एक आरोपी भी मूकबधिर है। बाकी आरोपी उसके साथी हैं। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।