फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four youths raped deaf girl in Bharatpur five months pregnant

Rajasthan: मूकबधिर युवती से चार युवकों ने किया दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती भी, तस्वीर देख पहचाने आरोपी

Thu, 27 Oct 2022 10:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान भी लिया है। जिनमें से एक आरोपी भी मूकबधिर है। बाकी आरोपी उसके साथी हैं।

विज्ञापन
Four youths raped deaf girl in Bharatpur five months pregnant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह पांच महीने की गर्भवती भी है। शहर के एमबी अस्पातल में पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से पीड़िता के बयान लिए। इस दौरान हैरान करने वाली बात सामने आईं। पीड़िता ने एक्सपर्ट को बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया है। पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का खुलासा भी हैरान करने वाला है। 

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले शहर के विवेक पार्क के पास लोगों ने मूकबधिर युवती को लावारिस हालत में घूमते हुए देखा था। उन्होंने इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी। जिसके बाद उसे एक सखी सुरक्षा शेल्टर होम में रखवाया दिया गया। कुछ दिन पहले उसे यहां से सेवा मंदिर भेज दिया था। बुधवार देर रात पीड़िता ने सेवा मंदिर की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसक पैर टूट गया। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसे एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद पीड़िता के बयान लेने के लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाया गया। इस दौरान पीड़िता ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ चार युवकों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान भी लिया है। जिनमें से एक आरोपी भी मूकबधिर है। बाकी आरोपी उसके साथी हैं। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed