{"_id":"62f91d13d6a52776e33f61f5","slug":"four-lakhs-cheated-by-man-on-pretext-live-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवाहिता ने युवक को दिया लिव इन में रहने का झांसा, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवाहिता ने युवक को दिया लिव इन में रहने का झांसा, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों ऐंठे
Sun, 14 Aug 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:35 PM IST
सार
चार लाख रुपये, गहने और मोबाइल देने के बाद भी आरोपी महिला पीड़ित युवक को परेशान कर रही है। और रुपये नहीं देने पर महिला उसे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने युवक के साथ लिव इन में रहने की बात कहकर आदालत में इकरारनामा कर लिया। इसके बाद उससे चार लाख रुपये और गहने ऐंठ लिए। रुपये नहीं देने पर उसके दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। आरोपी महिला उससे और रुपये की मांग कर रही है। धमकी से तंग आकर पीड़ित युवक ने महिला के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जनकारी के अनुसार मामला शहर के उद्योग नगर थाना इलाके का है। दासा की ढाणी के रहने वााले मुकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 35 साल है, किसी कारण से अब तब उसकी शादी नहीं हुई है। मुकेश ने बताया कि उदयलाल की ढाणी में वह मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी मुलाकात चेतनदास की ढाणी की रहने वाली संतोष देवी से हुई। विवाहिता ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है और वह उससे अलग होना चाहती है। इसके बाद संतोष देवी ने उसके साथ रहने की बात कही। 13 जून को दोनों ने कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इकरारनामा करा लिया।
विज्ञापन
मुकेश की रिपोर्ट के अनुसार अदालत से दोनों घर आ गए, लेकिन कुछ देर बाद संतोष काम की बात कहकर बाहर चली गई। दो दिन बाद वह घर वापस आई और पांच लाख रुपये, मोबाइल और गहने मांगने लगी। चार-पांच दिन में ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। 19 जून को संतोश एक बार फिर मुकेश के घर आई। एफआईआर के डर से मुकेश ने उसे चार लाख रुपये और गहने दे दिए तो वह वापस चली गई। इसके बाद 28 जून को मोबाइल फोन भी दे दिया।
मुकेश ने पुलिस को बताया कि यह सब करने के बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे रुपयों की डिमांड करने लगी। बीते शनिवार आरोपी महिला संतोष ने घर आकर 50 हजार रुपये की मांग कर दी। नहीं देने पर उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।