{"_id":"62e6a3f5149cd97cab702f9f","slug":"four-killed-in-trailer-and-car-collision-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ट्रेलर और कार की भिड़ंत में चार की मौत, दवा लेने आए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दंपति ने भी गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ट्रेलर और कार की भिड़ंत में चार की मौत, दवा लेने आए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दंपति ने भी गंवाई जान
Sun, 31 Jul 2022 09:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:17 PM IST
सार
हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के रेनवाल थाना इलाके के हरसोली मोड़ के पास एक ट्रेलर और कार की जोरदार भिडंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दंपती भी शामिल है। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। जिसका जयपुर के एक अस्तपाल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में सवार लोग किशनगढ़ से गोविंदगढ़ की ओर आ रहे थे। वहीं ट्रेलर चौमूं से रेनवाल की ओर जा रहा था। इस दौरान हरसोली मोड़ के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मंडा-भिंडा गोविंदगढ़ की निवासी गीता देवी (45) पत्नी रामस्वरूप यादव, रुकमी देवी (65) पत्नी कजोड़मल यादव, झालरा डूंगरी रेनवाल के रहने वाले विमलेश (35) पुत्र बंशीधर यादव और सुशीला देवी (32) पत्नी विमलेश यादव की मौत हो गई। विमलेश और सुशीला पति-पत्नी थे। बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थे। वह किशनगढ़ में दवा लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन
वहीं, कार में सवार मंडा-भिंडा गोविंदगढ़ के रहने वाले रामस्वरूप यादव (50) पुत्र महादेव यादव हादसे में गंभीर रूप से घायल गए। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन